
डॉ.मृणाल यादव
बिहार प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं सहरसा के निवासी डॉ.मृणाल यादव समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उनका उद्देश्य एक ऐसा बिहार बनाना है जहाँ हर युवा को अवसर मिले, हर किसान समृद्ध हो, हर महिला सुरक्षित हो और प्रत्येक परिवार सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।त है।
जनसेवा ही मेरा जीवन का उद्देश्य
डॉ. मृणाल यादव वर्षों से सामाजिक कार्यों और जनहित के मुद्दों से जुड़े रहे हैं। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी कार्यशैली की पहचान है। वे मानते हैं कि राजनीति केवल नेतृत्व नहीं, बल्कि सेवा, जिम्मेदारी और विश्वास का माध्यम है। उनका लक्ष्य है कि बिहार का प्रत्येक नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े और समाज का हर वर्ग समान अवसर प्राप्त करे। हूँ।
हमारा विज़न
समृद्ध बिहार – शिक्षित बिहार – सशक्त बिहा
हमारा सपना एक ऐसे बिहार का निर्माण करना है जहाँ
हमारी प्राथमिकताएँ

रोजगार एवं युवा सशक्तिकरण
युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराना।

किसान कल्याण
किसानों को आधुनिक कृषि, उचित मूल्य, सिंचाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना।

शिक्षा
बेहतर विद्यालय, उच्च शिक्षा और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना।

स्वास्थ्य
हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना।

महिला सशक्तिकरण
महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व को बढ़ावा देना।

आधारभूत विकास
बेहतर सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार।
छात्रों की गूंज प्रतियोगिता–
2026 का भव्य एवं सफल आयोजन
मधेपुरा। पथराहा स्थित संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान में आयोजित “छात्रों की गूंज प्रतियोगिता–2026” का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजन के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए रोड रेस एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मैदान में प्रतिभागियों का जोश और उत्साह देखते ही बना। युवाओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। विजेताओं को ट्रैक सूट, किट बैग सहित अन्य पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच देना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
“छात्रों की गूंज प्रतियोगिता–2026” के सफल आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं में खेल और सामाजिक गतिविधियों के प्रति एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, आयोजकों, सहयोगियों एवं स्थानीय नागरिकों का हार्दिक आभार।









































जनता के बीच... हर कदम साथआपकी आवाज़






जनता की सेवा – हमारी पहचानआपकी आवाज़
हमारा विश्वास है कि जनप्रतिनिधि वही है जो जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहे।














आपकी शिकायत, हमारी प्राथमिकता
जनसमस्याओं का समाधान हमारी जिम्मेदारी है। कृपया अपनी शिकायत दर्ज करें,
हमारी टीम शीघ्र कार्रवाई करेगी।